सरेनी/रायबरेली (ब्यूरो) – सोमवार को सांसद प्रतिनिधि किशोरीलाल शर्मा ने स्व0 संजय सिंह निवासी बाबा का पुरवा मजरे मथुरपुर के घर पहुंच कर शोक संवेदना व्यक्त की व परिवार को ढांढस बंधाया। शनिवार को कांग्रेस के शहर के वार्ड अध्यक्ष संजय सिंह की रायबरेली में ट्रेन दुर्घटना में मृत्यु हो गई थी। रविवार को उनके पैत्रक गांव में अन्तिम संस्कार किया गया। स्व0 संजय सिंह कांग्रेस के जुझारू कार्यकर्ता थे।
आज सुबह सांसद प्रतिनिधि किशोरीलाल शर्मा उनके पैत्रक घर पहुंच कर उनकी पत्नी व बच्चों को ढांढस बंधाया और कहा कि इस दुख की घड़ी में कांग्रेस पार्टी व सांसद सोनिया गांधी आपके परिवार के साथ है। सांसद प्रतिनिधि के साथ जिला अध्यक्ष वी के शुक्ला, विजय शंकर अग्निहोत्री, निर्मल शुक्ला, ब्लाक अध्यक्ष राजेन्द्र मिश्रा व राजकुमार सिंह आदि लोग उपस्थित थे।
रिपोर्ट – संदीप फ़िज़ा