पिहानी/हरदोई (ब्यूरो) – बुधवार को कस्बे के आरजू पिहानवी के मकान पर हज़रत मोहम्मद साहब का जन्मदिन मनाया गया। जिसमें एक सामाजिक-गोष्ठी का आयोजन भी हुआ। मुफ्ती नजीब, मौलवी इस्माइल नदवी, शिया जामा मस्जिद के इमाम मौलवी फरमान अली, हरिचरण लाल रस्तोगी, भारतीय इंटर कॉलेज के रिटायर्ड प्रिंसिपल जगदीश शुक्ला, साजिद डॉ रहमत अली, गुड्डू राठौर आदि ने शिरकत की। आरज़ू पिहानवी ने इसी बीच संचालन किया और सदारत जगदीश शुक्ला ने की। सभी धर्म-प्रतिनिधियों ने मोहम्मद साहब के व्यक्तित्व पर प्रकाश डालते हुए उनकी तालीमात पर बखूबी अमल करने पर जोर दिया।
आरज़ू ने कहा कि हम सिर्फ जलसा जुलूस तक महदूद न रहें बल्कि हुज़ूर के फरमान को अमली जामा पहनाएं। सबसे पहले हुज़ूर ने मानव-अधिकार की आवाज़ बुलंद की थी। जिसके तहत महिलाओं को प्रॉपर्टी में हिस्सा दिलवाया। उन पर हो रहे अत्याचार को बंद करवाया। लड़की की पैदाइश को रहमत करार दिया। जीवन जीने का उसूल और ज़ाब्ता बताया। हर एक के हुक़ूक़ तय किये इसलिए हम उनके रास्ते पर चलकर ही विश्व से दहशतगर्दी, बदउनवानी और नफरत का खात्मा कर सकते हैं। आज के समय की यह सख्त जरूरत भी है।
रिपोर्ट – अजीत सिंह