औरैया : भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की बैठक दिबियापुर के नारायणी मण्डपम् में सम्पन्न हुयी। बैठक में महिला मोर्चा प्रभारी नम्रता अवस्थी ने संगठन को गति देने के लिए कई निर्देश कार्यकत्रियों को दिये।
उन्होंने कहा कि देश के मा0 प्रधानमंत्री के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने कई योजनाओं को संचालित किया जिसका सीधा लाभ आम जन को मिला। उन्होंने बताया कि किस प्रकार जन-धन योजना के तहत 15 करोड़ से अधिक बैंक खाते खुले जिन पर जीवन बीमा और पेंशन वाले 10 करोड़ से अधिक के डेबिट कार्ड जारी किये गये। मोदी जी के स्वच्छ भारत अभियान के बाद देश की जनता जागृत हुयी और स्वच्छता के मामले में अब देश की स्थिति बेहतर होती जा रही है।
उन्होंने रसोई गैस में नकद सब्सिडी हस्तांतरण योजना लागू करने के मोदी सरकार के फैसले को सीधा जनता से जुड़ा बताया। इस अवसर पर महिला मोर्चा जिलाध्यक्षा गुड़िया कठेरिया ने कहा कि भारत कई दशकों तक गुट निरपेक्षता के सिद्धांत पर अपनी विदेश नीति को आगे बढ़ाता रहा है। कार्यक्रम का संचालन भाजपा महिला मोर्चा जिला महामंत्री मनु राजपूत ने किया। कार्यक्रम में समाजवादी पार्टी छोड़कर कृष्णकांती श्रीवास्तव ने भाजपा की सदस्यता ली। इसके बाद महिला मोर्चा की कार्यकत्री पद यात्रा में शामिल हुयी और लोगों से उनकी समस्याओं को सुना व उनके निस्तारण की बात कहीं।
इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष ललिता दिवाकर, जिला मंत्री चंद्रकान्ती मिश्रा मंडल अध्यक्ष दिबियापुर ऊषा गुप्ता, जिला महामंत्री श्रद्धा चौहान, जिला उपाध्यक्ष अरुणा सक्सेना, नलिनी पाण्डेय जिला मंत्री, सीमा कुशवाहा, ममता सविता, सुमन लता भदौरिया, रानी सिंह, रेखा कठेरिया, अनोज राजपूत, सीमा चौहान, कंचन श्रीवास्तव, किरन, साधना भदौरिया, मंजू दोहरे, प्रशन्ना सिंह गौर, गुडडी, रेशमा इत्यादि लोग उपस्थित रही।
रिपोर्ट – नितिन पाण्डेय